Friday, April 25, 2025

जयंत चौधरी बोले : मैं इंडिया गठबंधन और अखिलेश के साथ, विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा है कि वह इंडिया गठबंधन और अखिलेश यादव के साथ हैं। वह विपक्षी दलों को साथ लेकर चलेंगे। जयंत शनिवार को लखनऊ में हुई रालोद कार्यकारणी बैठक में शामिल होने आए थे।

जयंत चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में राष्ट्रीय लोक दल जुट गयी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई लोकसभा सीटों पर उनकी नजर है। जिसे समाजवादी पार्टी और गठबंधन के अन्य दलों के साथ रालोद लड़ेगी।

रालोद अध्यक्ष ने अखिलेश यादव की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए। जो पार्टी जहां मजबूत स्थिति में है, उसे वहां चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन के दलों को समर्थन करना चाहिए। जिसमें कांग्रेस की मुख्य भूमिका है, जिसे अपना बड़ा दिल करके अखिलेश यादव को अधिक सीटों को देना चाहिए।

[irp cats=”24”]

चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ने का मूल्य घोषित नहीं कर रही है। 26 दिसम्बर तक गन्ना का मूल्य घोषित नहीं हुआ तो राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे । उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य में देरी हो रही है। हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है लेकिन वहां पर वर्तमान वर्ष के साथ ही अग्रिम वर्ष का भी गन्ना मूल्य घोषित हो चुका है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को (विधानसभा) चुनावों से सबक सीखना चाहिए, जिसमें नतीजे बहुत अच्छे नहीं आए। इन नतीजों से सीखने का मौका है। विपक्षी दलों की एकता में रालोद की बड़ी भूमिका है और आगे भी रहेगी। कांग्रेस को भी सभी घटक दलों को साथ लेकर चलना होगा।

अखिलेश से मिलने के सवाल पर उन्‍होंने कहा, “मेरा आज का कार्यक्रम बहुत छोटा था, इसमें हम बहुत सारे लोगों से नहीं मिल पा रहे हैं। सपा-रालोद के तालमेल में कहीं कोई कमी नहीं है। हम सपा के साथ हैं।

उन्होंने कहा, “रालोद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह अभी तय नहीं है। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला अभी तय नहीं हुआ है। हमारी कोशिश है कि यह फार्मूला जल्दी तय हो जाए।”

रालोद कार्यालय के बाद जयंत चौधरी अपने काफिले के साथ इको गार्डन पहुंचे। वहां 6800 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से मिलकर उन्हें समर्थन दिया। मौके पर जयंत ने कहा कि वह शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ है और वह उनके मुद्दे को राज्यसभा में लेकर जायेंगे और शून्य काल में उठायेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय