Monday, May 6, 2024

सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, टेलेंटेड भी हैं जाह्नवी कपूर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

-सुभाष शिरढोनकर

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर जो फोटोग्राफ और वीडियो शेयर करती हैं उनमें वह बला की खूबसूरत
नजर आती हैं। उनकी क्यूटनेस पर तो ऑडियंस जैसे बुरी तरह मर मिटी है।
जाह्नवी कपूर वरूण धवन के साथ ’बवाल’ और राजकुमार राव के साथ ’मिस्टर एंड मिसेज माही’ कर
रही हैं। दोनों ही फिल्में इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन फिल्मों से हर किसी को काफी
उम्मीदें हैं। ’मिस्टर एंड मिसेज माही’ क्रिकेट पर बेस्ड फिल्म है, जिसे शरण शर्मा निर्देशित कर रहे
हैं।
पिछले साल जाह्नवी कपूर ’गुडलक जैरी’ (2022) और ’मिली’ (2022) फिल्मों में नजर आई थीं।
’मिली’ (2022) को जाह्नवी के डैडी बोनी कपूर ने प्रोडयूस किया था। उसमें जाह्नवी ने एक बिहारी
लड़की का रोल निभाया था।
सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म ’मिली’ (2022) बॉक्स ऑफिस पर एकदम फिसड्डी साबित हुई।
फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा दर्शक नहीं मिले लेकिन इसमें जाह्नवी की एक्टिंग काफी दमदार
थी।
’मिली’ (2022), 2019 में आई सुपरहिट मलयालम फिल्म ’हेलन’ का हिंदी रीमेक थी। जब इसे ओटीटी
प्लेटफार्म के लिए नेटफ्लिक्स पर ऑन स्ट्रीम किया गया, तब उसे काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला।
लोगों ने फिल्म का भरपूर आनंद उठाया।
’मिली’ (2022) की तरह पिछले साल आई जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म ’गुड लक जेरी’ भी बॉक्स
ऑफिस के लिए कुछ असरकारक साबित नहीं हो सकी लेकिन इसमें उन्होंने जो रोल निभाया, उसे
हर वर्ग के दर्शकों ने खूब पसंद किया और उनके काम की भी खूब प्रशंसा हुई।
आज जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में जबर्दस्त डिमांड वाली एक्ट्रेसों में से एक हैं। अब वह बहुत जल्दी
’एनटीआर 30’ के जरिये साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें जूनियर एनटीआर के
अपोजिट उनका लीड रोल होगा।
कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फीस में बढोतरी कर दी है और
साउथ की इस फिल्म के लिए 5 करोड़ की मांग की है। यदि उनकी मनचाही फीस उन्हें मिलती है
तो निश्चित ही वह ’पुष्पा फेम’ रश्मिका मंदाना से भी ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन जाएंगी।
जाह्नवी कपूर के साउथ में डेब्यू को देखते हुए उनके फैंस काफी अधिक उत्साहित हैं। उन्हें यकीन है
कि वह, साउथ में भी वहां की बड़ी बड़ी एक्ट्रेसों की छुट््टी कर सकती हैं।
अपनी मां श्रीदेवी की मौत के कुछ ही दिनों बाद जाह्नवी कपूर ने ’धड़क’ (2018) के जरिये बॉलीवुड में
कदम रखा था और पहली ही फिल्म के साथ उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली। उसके
बाद वह बेव सीरीज ’घोस्ट स्टोरीज’ में जोया अख्तर द्वारा डायरेक्ट किए गये सेगमेंट में नजर
आईं।
जाह्नवी कपूर ने कैरियर की दूसरी फिल्म ’गंुजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल’ (2020) में इंडियन
एयरफोर्स पायलट आफिसर गंुजन सक्सेना की भूमिका निभाई थी जिसकी काफी सराहना हुई।
हालांकि हॉरर कॉमेडी फिल्म ’रूही’ (2021) उनके कैरियर के लिहाज से कुछ खास नहीं रही।
जाह्नवी कपूर ने अपनी खूबसूरती के साथ ही साथ अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह
बनाई है। सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपने ग्लैमरस लुक के चलते खासी सुर्खियों में बनी रहती
हैं।
जाह्नवी एक ओर जहां फिल्मों में अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग टेलेंट के जरिए लोगों का दिल

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जीत रही हैं, वही दूसरी तरफ उनके फैशन सेंस को लोग खूब पसंद करते हैं। अपने स्टाइलिश लुक्स
की वजह से भी वह हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
पूजा एंटरटेनमेंट के लिए जैकी भागनानी द्वारा निर्मित और अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ’बड़े
मियां छोटे मियां में टाइगर के अपोजिट जाह्नवी कपूर नजर आने वाली थीं लेकिन पता नहीं क्यों,
बाद में वह फिल्म से बाहर हो गईं। इसी तरह विजय देवरकोंडा और पूजा हेगड़े के साथ वह ’जन
गण मन’ करने वाली थीं लेकिन फिल्म बंद हो गई।
जाह्नवी कपूर ने जब से इस इंडस्ट्री में कदम रखा है उनकी ख्वाहिश है कि वह अपनी मम्मी श्रीदेवी
की तरह इस इंडस्ट्री में खूब नाम कमाएं। वह उन्हीं की तरह एक खूबसूरत और टेलेंटेड एक्ट्रेस
कहलाना पसंद करती हैं। इसलिए वह एक बार फिर, एक नये सिरे से अपने कैरियर को व्यवस्थित
करना चाहती हैं। (अदिति)

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय