Saturday, April 12, 2025

रामलीला मैदान रैली में कल्पना सोरेन, बोलीं -झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया रुकेगा नहीं

 

 

नई दिल्ली इंडिया गुट के 27 दल रविवार को रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन कर रहे हैं। इस रैली में राहुल गांधी, NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं।

 

कल्पना सोरेन ने कहा कि हम आदिवासियों की कहानी संघर्षों की कहानी है। खून से लिखा हुआ इतिहास है जिस पर हम आदिवासियों को गर्व है। ये सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए तानाशाह ने अपना कदम बढ़ाया है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि आपके यहां उपस्थित होने से सभी को ताकत मिलती है। आज संविधान में मिली बाबा साहेब की गरंटियों को खत्म किया जा रहा है। आज बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है। नफरत की आग फैलाई जा रही है। क्या कोई भी इस देश में बड़ा नेता हो जाए तो वो बड़ा नहीं है बल्कि भारत की जनता सबसे बड़ी है। देश बचाना है, लोकतंत्र बचाना है और अपने हक के लिए अपने वोट का चुनाव सही ढंग से करने होगा।

यह भी पढ़ें :  हमें ही कातिल कहेगी दुनिया, शायरी के जरिए इमरान प्रतापगढ़ी ने साधा सरकार पर निशाना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय