Wednesday, October 9, 2024

गुरुग्राम जिले की चारों सीटों पर खिला कमल, मुकेश शर्मा ने नवीन गाेयल काे 67,789 वोटों से हराया

गुरुग्राम । हरियाणा विधानसभा-2024 के चुनाव के मंगलवार को घोषित नतीजों में गुरुग्राम जिले की सभी चारों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। गुड़ग़ांव में मुकेश शर्मा, बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह, साेहना से तेजपाल तंवर व पटौदी विधानसभा सीट से विमला चाैधरी ने विजयश्री हासिल की।

गुड़ग़ांव विधानसभा सीट के लिए भाजपा के मुकेश शर्मा, कांग्रेस के मोहित ग्रोवर व निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। मंगलवार काे मतगणना में भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने शुरू से ही अच्छी लीड बनाए रखी। मतगणना के आंकड़ाें के

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अनुसार मुकेश शर्मा को 1,22,301 वोट मिले, जबकि नवीन गोयल को 54,512 वोट मिले। इस प्रकार मुकेश शर्मा ने नवीन गाेयल काे 67,789 वोटों से हराया। कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर को कुल 46784 वोट हासिल हुए।

बादशाहपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राव नरबीर सिंह ने कांग्रेस के कांग्रेस के वर्धन यादव को 60612 वोटों से हराया। चुनाव में राव नरबीर सिंह को कुल 1,45,248 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस के वर्धन यादव को 84,636 वोट मिले। कुमुदनी काे 30,833 वोट मिले।

पटौदी (सुरक्षित) विधानसभा सीट से इस बार भाजपा ने पूर्व विधायक बिमला चौधरी पर दांव खेला। बिमला चौधरी ने कांग्रेस के प्रत्याशी को 98,045 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक भूपेंद्र चौधरी की पुत्री पर्ल चौधरी को 51,748 वोट मिले। बिमला चौधरी ने पर्ल काे 46,297 वोटों से हराया।

सोहना विधानसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व विधायक तेजपाल तंवर को चुनाव मैदान में उतारा था। यहां से खेल मंत्री संजय सिंह की टिकट काटी गई। इसका काफी विरोध भी हुआ। तेजपाल तंवर को पूरे चुनाव में कमजोर प्रत्याशी माना गया। उनकी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी रोहताश खटाना से रही।

तेजपाल तंवर को 60994 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के रोहताश सिंह खटाना को 49177 वोट मिले। तंवर ने 12817 वोटों से जीते। दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी रोहताश सिंह खटाना व जावेद अहमद के बीच कांटे की टक्कर रही। खटाना को 49177 हासिल हुए और जावेद अहमद को 49171 वोट मिले।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय