Sunday, May 18, 2025

करणी सेना ने उठायी सपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग, ट्रैफिक पुलिसकर्मी के अपमान का आरोप

मुरादाबाद। करणी सेना मुरादाबाद के पदाधिकारियों ने मंगलवार रात्रि में कटघर थाने में तहरीर देकर सपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। आरोप लगाया कि मुरादाबाद लोकसभा की सपा प्रत्याशी ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी को सरेआम अपमानित किया है।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योंगेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी आज रात्रि थाना कटघर पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शहर में मतदान के दिन सपा प्रत्याशी ने एक ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी का सरेआम अपमान किया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही है, जिसमें सपा प्रत्याशी उस अधिकारी पर थप्पड़ उछालती दिखी हैं। यह लोकतंत्र और का अपमान है। करणी सेना ऐसी गुंडागर्दी बरदाश्त नहीं करेगी। जिसमें जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला मंत्री विजय चौहान, महानगर महामंत्री प्रिंस ठाकुर, महानगर उपाध्यक्ष युवा शक्ति रजत शर्मा, कटघर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव आदि शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय