Saturday, May 10, 2025

केजरीवाल ने फ्री की रेवड़ी के नाम पर जनता को दिया धोखा – अनिल कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बहकाने के लिए फ्री की रेवड़ी बांटने का काम किया है। ऐसे लोगों को जनता ने खारिज कर उन्हें उनकी सही जगह दिखाने का काम किया है।

 

दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में आम आदमी पार्टी ने किया अच्छा प्रदर्शन, एआईएमआईएम के दोनों उम्मीदवार हारे

मंत्री अनिल कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 10 साल में दिल्ली में कोई विकास नहीं किया गया। दिल्ली के जो हालात 10 साल पहले थे, वही आज है। अरविंद केजरीवाल ने केवल फ्री की रेवड़ी बांटने और लोगों को बहकाने का काम किया है। कुछ गरीब लोग उनके बहकावे में आते रहे और अब जब उन्हें लगा कि पूरे 10 साल दिल्ली में कोई विकास नहीं हुआ, तो उन्होंने भाजपा को ज‍िताने का फैसला किया। भाजपा की सरकार की प्राथमिकता दिल्ली का विकास है और डबल इंजन की सरकार जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

 

मुजफ्फरनगर में ग्राहक सेवा केंद्र से लैपटॉप और नकदी चोरी, पीड़ित ने पुलिस से की बरामदगी की मांग

 

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को वोट किया और वहां भाजपा की सरकार बनाई। मुझे पूरी उम्मीद है कि अगले पांच साल में दिल्ली पूरे विश्व में एक अच्छी राजधानी बनेगी। आम आदमी पार्टी को विश्लेषण करना चाहिए कि जनता ने उन्हें क्यों खारिज किया है?

 

सांसद हरेन्द्र सिंह मलिक ने संसद में उठाई गरीब, किसान और मजदूरों की आवाज

 

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इससे यह समझा जा सकता है क‍ि जनता में मन में मौजूदा सरकार को लेकर कितना आक्रोश था। आपको बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय