Sunday, May 18, 2025

केजरीवाल झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण- बैजयंत जय पांडा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा और गंभीर आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल मात्र 10 वर्षों में देश की राजनीति के सबसे बड़े झूठे, फरेबी और भ्रष्टाचारी का खिताब पा चुके हैं। सोमवार को कनॉट प्लेस में दिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा लगाई गई केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के प्रतीक ‘राजमहल बंगले’ से जुड़ी प्रदर्शनी को देखते हुए उन्होंने कहा कि झूठ बोलने और धोखाधड़ी करने की एक सीमा होती है, लेकिन दिल्ली के सीएम (अरविंद केजरीवाल) की (जब झूठ बोलने की बात आती है) कोई सीमा नहीं है।

बैजयंत जय पांडा ने कहा कि पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें सरकारी आवास नहीं चाहिए, लेकिन आज यहां प्रदर्शनी के माध्यम से देखा जा सकता है कि वह अब 7-सितारा आरामगाह में एक शानदार जीवन जीते हैं। वह खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते थे ‘, लेकिन उनके (सरकार के) लोग जेल में हैं और उन्हें जमानत नहीं मिल रही है।

बैजयंत जय पांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों की गाढ़ी कमाई को लूटकर अपना राजमहल बनवाने में जो भ्रष्टाचार किया है, उसकी गूंज अब दिल्ली के घर-घर तक सुनाई दे रही है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से दिल्ली की जनता के सामने मुख्यमंत्री के असली चेहरे को उजागर किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा दिल्ली प्रदेश वीरेन्द्र सचदेवा भी मौजूद थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय