Saturday, May 18, 2024

केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी की सभी 80 सीटें जीतने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का दावा किया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र और कैराना लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की बैठकों और चुनावी सभाओं में अपनी बात रखी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आज फिर दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ इस बार उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सहयोग के बूते नरेंद्र मोदी भारत के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। केशव प्रसाद मौर्य आज भाजपा कार्यालय सहारनपुर पहुंचे जहां 11 बजे से इंतजार कर रहे कार्यकर्त्ताओं और समर्थकों को उन्होंने संबोधित किया। केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यकर्त्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बूथ प्रबंधन पर खास जोर दिया। उन्होंने सहारनपुर में बूथ प्रबंधन का काम असंतोषजनक पाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

केशव प्रसाद मौर्य की इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलेभर से वैश्य बिरादरी के चुनिंदा प्रमुख लोगों को पार्टी ने आमंत्रित किया था। लेकिन आयोजकों द्वारा उनको कोई तवज्जों नहीं दिए जाने पर उपमुख्यमंत्री ने अपनी नाराजगी जताई और संगठन के पदाधिकारियों से कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा। वैश्य बिरादरी के जो प्रमुख लोग घंटों इंतजार करने के बावजूद अव्यवस्था के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए उनमें नकुड़ के चेयरमैन शिव कुमार गुप्ता समेत 20-25 प्रमुख लोग शामिल थे। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई खेद भी व्यक्त नहीं किया गया। ध्यान रहे इस पूरे क्षेत्र में पहले से ही राजपूत बिरादरी के लोग भाजपा से खफा चल रहे हैं। ऐसे में वैश्य और व्यापारियों की नाराजगी पार्टी को भारी पड़ सकती है। भाजपा के वैश्य बिरादरी के प्रमुख नेता सुनील गुप्ता ने बताया कि रविवार रात को सहारनपुर के एक होटल में व्यापारियों और वैश्य बिरादरी के प्रमुख लोगों की बैठक होगी। जिसमें भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की जाएगी। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वैश्य बिरादरी के बड़े नेता श्याम जाजू होंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज तीसरे पहर कैराना लोकसभा क्षेत्र के गंगोह में चुनावी सभा को संबोधित किया और प्रदीप चौधरी को जिताने की अपील की। कैराना के भाजपा सांसद और दूसरी बार पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में कल और आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा में क्षेत्र के लोगों से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान उनसे जो भी गलतियां हुई हैं उसके लिए वे माफी चाहते हैं। प्रदीप चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने पिछले दिनों राजपूतों और गुर्जरों के बीच उत्पन्न विवाद में सजातीय बिरादरी का साथ देकर दोनों बिरादरियों के बीच खाई को चौड़ा करने का काम किया था। वही नाराजगी इस चुनाव में भाजपा के लिए कई चुनाव क्षेत्रों में सिरदर्द बनी हुई है जिसे दूर करने के लिए आलाकमान के निर्देश पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बार-बार इन क्षेत्रों का दौरा करने को विवश होना पड़ रहा है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय