Tuesday, April 22, 2025

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

फिरोजाबाद। थाना जसराना पुलिस टीम ने बुधवार की भोर में हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल हत्यारोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को थाना जसराना क्षेत्रन्तर्गत विंकल यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राहुल ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एक हत्यारोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अन्य हत्यारोपी फरार थे, जिसकी तलाश पुलिस काे थी।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी जसराना विनय कुमार मिश्रा बुधवार भोर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस टीम के साथ पटीकरा नहर पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे पूछताछ के लिए रोकना चाहा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया। तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रणजीत पुत्र बादाम सिंह निवासी खुदादादपुर थाना जसराना बताया। गिरफ्तार अभियुक्त रणजीत के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस व तीन खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रणजीत हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

यह भी पढ़ें :  भाजपा नेता सुब्रत पाठक को जान से मारने की धमकी, सपा कार्यकर्ता पर लगाया आरोप
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय