Saturday, April 12, 2025

गाजियाबाद में मजदूर को कार ने मारी टक्कर, 22 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के वसुंधरा सब्जी मंडी चौक के पास पैदल जा रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी मजदूर भवानी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मजदूर को जीटीबी अस्पताल भिजवाया। वहीं, ठेकेदार की तहरीर पर इंदिरापुरम थाने में 22 दिन बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

कानपुर में दरोगा की पत्नी युवकों से परेशान, पति होते है ड्यूटी पर, युवक करते है दिन-रात छेड़छाड़

 

दिल्ली के पटपड़गंज निवासी सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि कल्याणपुरी निवासी भवानी पेंटिंग का काम करता है। वर्तमान में वह उनके घर पर रंगाई-पुताई का काम कर रहा था। पांच दिसंबर को वह काम के बाद पैदल जा रहा था। इंदिरापुरम सब्जी मंडी चौक के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

 

मुज़फ्फरनगर में 3 स्कूली वाहन सीज, एक लाख 10 हज़ार का लगाया जुर्माना

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पैर में गंभीर चोट आने के कारण से पैर काटने की स्थिति बन गई है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद: नवीन मंडी साहिबाबाद में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम, व्यापारियों ने किया विरोध, बुलाना पड़ा पुलिस बल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय