Saturday, May 18, 2024

मुज़फ्फरनगर में नम आंखों के साथ वरिष्ठ पत्रकार उत्तमचन्द शर्मा को दी गई अंतिम विदाई

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जनपद में पत्रकारिता के भीष्म पितामह की उपाधि पाने वाले उत्तम चन्द्र शर्मा का शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में जनपद से हजारों लोग शामिल रहे। नम आंखों के बीच पत्रकारिता के भीष्म को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनको अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देने वालों में जिले के पत्रकारों के साथ ही उद्योगपति, शिक्षा विद, चिकित्सकों के अलावा आम जनमानस भी उमड़ा।

मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संस्थापक और संपादक का दायित्व निभाने के साथ ही भारतीय प्रेस परिषद् के सात बार सदस्य रहे उत्तम चंद्र शर्मा का गुरूवार की शाम सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर निधन हो गया था। शुक्रवार को सवेरे करीब साढ़े नौ बजे उत्तरी सिविल लाइन स्थित बुलेटिन दफ्तर से उत्तम चन्द्र शर्मा की अंतिम यात्रा प्रारम्भ हुई। उनकी पुत्री पूजा दुआ और  दामाद अंकुर दुआ के साथ ही परिजनों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से उनको विदाई दी। अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़े। नई मण्डी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके धेवते वंश दुआ ने परिवार के साथ उनको मुखाग्नि दी और अंतिम क्रिया को पूर्ण कराया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उनकी अंतिम यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए और अंकुर दुआ व अन्य परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पुष्प चक्र भेंट कर उत्तम चन्द्र शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके परिवार से अंकुर दुआ, विशाल जलोत्रा, अनिल अरोरा, घनश्याम अरोरा  रस्म अदा कराई।

शव यात्रा में पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक, अशोक बालियान, उद्योगपति भीमसेन कंसल, राकेश बिंदल, सतीश गोयल, अभिषेक अग्रवाल, इंजी. अशोक अग्रवाल, मनोज बाटला,

आईआईए चेयरमैन पवन गोयल, विपुल भटनागर, भाजपा नेता अरविन्द राज शर्मा, यशपाल पंवार, राहुल गोयल, रमेश खुराना, श्रीमोहन तायल, सपा नेता राकेश शर्मा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, संजय मित्तल, सुनील तायल, सुखदर्शन सिंह बेदी, धनप्रीत चन्नी बेदी, सचिन सिंघल, अनिल कंसल, महंत सर्वानंद पुरी, डा एमके बंसल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, शोभित गुप्ता, राजकुमार कालरा, गोहर सिद्दीकी उपस्थित रहे।

पत्रकार जगत से अरविन्द भारद्वाज, ऋषिराज राही, रविन्द्र चौधरी, राकेश शर्मा, नीरज भार्गव, विजय कर्णवाल, दिलशाद मलिक, राजू सिंह, राशिद अली खोजी, नासिर खान, राशिद अली, संजीव तोमर, अमित सैनी, लोकेश भारद्वाज, सलेक चन्द पाल, शरद गोयल, मदन बालियान, अमित पाल, पंकज बालियान, रणबीर सैनी, वरुण शर्मा, सोनू त्यागी, अनुज त्यागी, पंकज एरन, वासु प्रजापति, आशीष यादव, विनोद पाराशर, विकास शर्मा, बलवान सिंह, अमित सैनी, संजीव गोल्डी, कुलदीप त्यागी, विवेक चौहान, राधेश्याम, सुरेश पाल, अतुल जैन, सचिन सिंघल शाहपुर, रोबिन सिंघल, दीपक वत्स, नवनीत शर्मा, रजनीश कुमार, विकास शर्मा, विकास त्यागी और चरथवाल से श्रीराम, हनी सिंघल, मीरापुर से राहुल शर्मा आदि शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय