Monday, April 28, 2025

शामली में राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर मनाई गई स्व. चौधरी अजीत सिंह की जयंती

शामली। सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय शामली पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजीत सिंह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। रालोद पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ आयोजित कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
सोमवार को शहर के भैंसवाल रोड स्थित रालोद कार्यालय पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व चौधरी अजीत सिंह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई।

 

 

[irp cats=”24”]

सवेरे हवन यज्ञ आयोजित किया गया, जिसके मुख्य यजमान क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर योगेन्द्र सिंह चेयरमैन रहे। सभी पदाधिकारियों ने यज्ञ में आहुति प्रदान की और दिवगंत आत्मा के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का आयोजन किय गया, जिसमें स्व चौधरी अजीत सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।

 

 

जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने कहा कि स्व चौधरी अजीत सिंह ने किसानों, मजदूरों और असहाय लोगों की हमेशा लडाई लडी है। इस दौरान मिष्ठान का भी वितरण किया गया।

 

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक नवाजिश आलम, कंवरपाल, सोहनपाल, विजय कौशिक, विक्रांत उर्फ छोटा, त्ररसपाल मलिक, आशुतोष पंवार, विकास धीमान, धर्मवीर चेयरमैन, उमरदीन मंसूरी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय