Friday, May 23, 2025

शामली में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

शामली। देर रात्रि गांव बंतीखेड़ा के निकट बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने से उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना आदर्श मंडी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव मुंडेटकला निवासी 35 वर्षीय सुभाष निर्वाल पुत्र ओमपाल निर्वाल गत रविवार देर शाम शामली शुगर मिल में अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर आया था। बताया जाता है कि रात्रि करीब साढे 9 बजे वह अपने गांव के ही एक साथी रवि की बाइक लेकर किसी कार्य से गांव बंतीखेड़ा गया था।

 

 

बताया जाता है कि जब वह मुजफ्फरनगर हाईवे पर पहुंचा तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजगीरों की मदद से सुभाष को शामली के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

थाना आदर्श मंडी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सुभाष के बंतीखेडा जाने के कारणों की जांच करने में लगी है। वहीं सुभाष की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक सुभाष अपने पीछे दो पुत्र छोड गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय