Wednesday, April 16, 2025

गाजियाबाद में वकीलों पर लाठी चार्ज के विरोध में चार नवंबर को हड़ताल पर रहेंगे पूरे प्रदेश के वकील

गाजियाबाद। यूपी बार काउंसिल ने चार नवंबर को पूरे प्रदेश में हड़ताल का एलान किया है। यह निर्णय गाजियाबाद बार एसोसिएशन की अपील पर लिया गया है। बार का कहना है कि जिला जज अनिल कुमार का तबादला होने और लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन किया जाएगा।

वकीलों का कहना है कि पुलिस ने मंगलवार को बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया। इसमें 25 से 30 वकील घायल हुए। सभी का उपचार चल रहा है। गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हड़ताल का निर्णय पहले ही ले लिया गया था। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने पूरे प्रदेश में हड़ताल का एलान कर दिया है। चार नवंबर को कोई भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेगा।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने पत्र इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि इस प्रकरण की जांच के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पांच सदस्यों की एक जांच समिति गठित की है। 29 अक्तूबर को जिला जज के आदेश पर न्यायालय परिसर में पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

 

शिवकुमार गौड़ का कहना है कि आपात बैठक कर बहुमत से निर्णय लिया गया है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश को जिला जज गाजियाबाद के आचरण और प्रदेश के अधिवक्ताओं के रोष के बारे में जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  इंस्टाग्राम पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो भेजने वाले युवक पर एफआईआर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय