Saturday, May 10, 2025

मेरठ के डिफेंस एन्क्लेव में तेंदुए की दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में एक मकान के बाहर जंगली जानवर सीसीटीवी में दिखाई दिया। इसके बाद क्षेत्र में तेंदुआ की दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। टीम ने दावा किया कि सीसीटीवी में दिख रहा जानवर बिल्ली है।

इंस्पेक्टर को कर दिया गया निलंबित, बन गया चाय वाला, निलंबन के बाद परिवार के पालन पोषण को खोली दुकान

सरधना रोड स्थित डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में व्यापारी तनवीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में रिटायर्ड सीओ हरपाल सिंह व मथुरा में तैनात सीओ एके सिंह भी रहते हैं। व्यापारी ने बताया कि सुबह आठ बजे के आसपास उन्होंने सीसीटीवी चेक किया। जिसमें उन्होंने देखा कि सुबह लगभग सवा पांच बजे के आसपास उनके मकान के मुख्य गेट पर एक जंगली जानवर दिखाई दिया। जंगली जानवर तेंदुआ जैसा दिखाई दे रहा था। इसके बाद डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी के और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोग घरों के अंदर कैद हो गए।

पुलिस के सिपाही ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, मोबाइल से बना लिया था वीडियो, धमकी देकर कर रहा था बलात्कार

लोगों कहना है कि सी व बी ब्लॉक के पास काफी क्षेत्र में झाड़ियां हैं। नगर निगम से पूर्व में कई बार शिकायत की जा चुकी हैं। लेकिन नगर निगम ने झाड़ियां नहीं कटवाईं। वहीं वन विभाग के अधिकारियों कहना है कि तेंदुआ नहीं है।

मुजफ्फरनगर में युवती हत्याकांड का सुपारी किलर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

सीसीटीवी में दिखाई दे रहा जंगली जानवर बिल्ली है। सूचना मिलने के बाद सरधना से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा मोहन सिंह ने दावा किया कि सीसीटीवी में दिख रहा जानवर तेंदुआ नहीं बिल्ली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय