Sunday, May 19, 2024

होंठों की खूबसूरती को बढ़ाती है लिपस्टिक

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

पिछले कुछ दशकों से लिपस्टिक का प्रयोग बढ़ता गया है क्योंकि खूबसूरत होंठ पर्सनैलिटी में चार चांद लगाते हैं। चेहरे पर अगर आप कुछ भी मेकअप नहीं करती बस मुंह हाथ धोकर, कंघी कर, लिपस्टिक होंठों पर लगाती हैं, तब भी आप के व्यक्तित्व में निखार आ जाता है।

अपने लिए लिपस्टिक का चुनाव सोच समझ कर करने में समझदारी है। यों ही लाल या किसी रंग की लिपस्टिक लगा लेने से खूबसूरती में निखार नहीं आता। निखार हेतु कुछ बातों पर ध्यान दें।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

– लिप कलर हमेशा त्वचा टोन का ध्यान रख खरीदें। लिप कलर बाल और आंखों के रंग से मेल खाता होना चाहिए।
– लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर किसी बेस कलर का इस्तेमाल न करें। बेस के लिए वैसलीन का प्रयोग करें।
– लिपस्टिक लिप लाइनर लगाने के बाद लगाएं।

– रात्रि में आकर्षक दिखने के लिए गहरे लिप कलर का प्रयोग करें, दिन में हल्के रंग या लिप कलर का प्रयोग करें, दिन में हल्के रंग का या लिपग्लॉस का प्रयोग करें।

– लिपस्टिक के कम से कम 3 शेड अपने पास जरूर रखें ताकि परिधान अनुसार उसका प्रयोग कर सकें।
– अगर होंठ फटे हों तो लिपस्टिक का प्रयोग न करें। खुश्क होंठों को नर्म बनाने के लिए लिप ग्लॉस का प्रयोग करें।

– डार्क कलर की लिपस्टिक का प्रयोग करने से उम्र बड़ी लगती है, इसलिए डार्क कलर का प्रयोग कम से कम करें। हल्के रंग अधिक खरीदें।

– होंठों पर लिप बाम या लिप माश्चराइजर लगाकर लिप ग्लास का प्रयोग करें। ऐसा करने से होंठ अधिक आकर्षक लगेंगे।
– सुनीता गाबा

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय