Saturday, April 26, 2025

यूपी में 50 से ज्यादा BJP जिलाध्यक्ष बदले,सुधीर सैनी फिर मुज़फ़्फ़रनगर ज़िलाध्यक्ष बने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में BJP ने 50 से ज्यादा जिलों के नए जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। जहा 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भाजपा ने इस बदलाव के जरिए साधा है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि बड़े शहरों में जिला अध्यक्षों को पार्टी ने पूरी तरह बदल दिया है। इस बार पूर्व विधायक और एमएलसी को भी जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। इस क्रम में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा को बनारस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बलिया की कमान पूर्व विधायक संजय यादव को सौंपा गया है।

वही ASP,CO और निरीक्षकों के स्थानांतरण के लिये शासन ने स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। ASP और CO के तबादले के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन SDG क़ानून व्यवस्था प्रशांत कुमार होंगे। निरीक्षकों के स्थानांतरण के लिए कमेटी के चेयरमैन ADG सतर्कता अधिष्ठान UP राजीव कृष्ण होंगे।

बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जहा हंसराज पप्पू रामपुर के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए, संजय शर्मा मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष बनाए गए,आकाश पाल मुरादाबाद के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए,उदय गिरी गोस्वामी अमरोहा के जिलाध्यक्ष बनाए गए,भूपेंद्र चौहान बॉबी बिजनौर के BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए,पुनीत त्यागी सहारनपुर महानगर के अध्यक्ष बनाए गए,महेंद्र सैनी सहारनपुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाए गए,सुधीर सैनी मुजफ्फरनगर BJP जिलाध्यक्ष बनाए गए,वेदपाल उपाध्याय बागपत के जिलाध्यक्ष बनाए गए है।

[irp cats=”24”]

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय