Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में युवक की हत्या में पिता और भाई गिरफ्तार,भेजा जेल

सहारनपुर (देवबंद)। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के भायला कलां गांव में एक दलित परिवार में हुए आपसी विवाद में हुई मारपीट में 25 वर्षीय युवक सचिन की जान चली गई। सूचना मिलने पर देवबंद सीओ रामकरण सिंह और पुलिस निरीक्षक एचएन सिंह गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
मृतक की मां सावित्री की तहरीर पर पुलिस ने मृतक सचिन के भाई पंकज और पिता बाटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
ग्राम प्रधान देंवेंद्र पुंडीर ने  बताया कि मृतक युवक मंदबुद्धि था और गांव में लोगों से अभद्रता करता रहता था। उसके परिजन उसकी इन हरकतों से परेशान बताए जा रहे थे। इंस्पेक्टर और सीओ ने गांव पहुंचकर करीब दो-ढाई घंटे मामले की जांच-पडताल की।
पुलिस को मृतक युवक की मां की ओर से पति और बेटे के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाने संबंधी तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र दोनो को हिरासत में ले लिया और कोतवाली देवबंद ले आए। जिसके बादढ दोनो को जेल भेज दिया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय