मेरठ। नगर निगम मेरठ के चुनाव में असदुद्दीन औवेसी की एआईएमआईएम पार्टी ने चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हुए महापौर पद पर दूसरे स्थान पर रही। उसके 11 पार्षद भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे। भाजपा के सबसे ज्यादा 42 पार्षदों ने जीत हासिल की। जबकि सपा के केवल 13 पार्षद ही चुनाव जीत पाए। बसपा के मेरठ में पांच पार्षद चुनाव जीते तो रालोद के भी दो उम्मीदवार चुनाव जीत गए।
वार्ड 1 नई बस्ती लल्लापुरा से बसपा उम्मीदवार तुलसावती, वार्ड 2 मलियाना से बसपा उम्मीदवार दीपक कुमार प्रजापति, वार्ड 3 भगवतपुरा से भाजपा उम्मीदवार अरुण मचल, वार्ड 4 शेरगढ़ी से भाजपा उम्मीदवार सुमित मिश्रा, वार्ड 5 शिवलोकपुरी से सपा सुखपाल निम्बी, वार्ड 6 मोहकमपुर से बसपा उम्मीदवार प्रशांत कसाना, वार्ड 7 पीलना सोफीपुरा से बसपा उम्मीदवार नरेश सैनी, वार्ड 8 लिसाड़ी से आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के भूपेंद्र सिंह, वार्ड 9 कासमपुर से भाजपा उम्मीदवार रेशमा सोनकर, वार्ड 10 काशी से भाजपा उम्मीदवार विमला ने जीत हासिल की।
इसी तरह से वार्ड 11 शिवपुरम से भाजपा उम्मीदवार नरेश कुमार कश्यप, वार्ड 12 शोभापुर से भाजपा के सुमित कुमार, वार्ड 13 जयभीमनगर से आजाद समाज पार्टी कांशीराम के रामपाल सिंह, वार्ड 14 से निर्दलीय उम्मीदवार गुंजन, वार्ड 15 मुल्तान नगर से भाजपा उम्मीदवार कविता राही, वार्ड 16 अजंता कॉलोनी से भाजपा उम्मीदवार अनुराधा, वार्ड 17 अब्दुल्लापुर से निर्दलीय उम्मीदवार गंगा प्रसाद, वार्ड 18 सरायकाजी से भाजपा के रविंद्र, वार्ड 19 दायमपुर से भाजपा के आशुतोष मालिक, वार्ड 20 कसेरुखेड़ा से भाजपा उम्मीदवार शालू यादव ने चुनाव जीता। जबकि वार्ड 21 तुलसी कॉलोनी से भाजपा की बबीता खन्ना, वार्ड 22 गोलाबढ़ से बसपा के मदनपाल, वार्ड 23 सुभाष पुरी से निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण कुमार वैद्य, वार्ड 24 कसेरू बक्सर से भाजपा के आनन्द जाटव, वार्ड 25 अनूप नगर फाजलपुर से भाजपा के अशोक कन्नौजिया, वार्ड 26 तेजगढ़ी से भाजपा के सत्यपाल सिंह, वार्ड 27 पल्लवपुरम फेज-1 से रालोद के प्रदीप, वार्ड 28 रिठानी से भाजपा के रामबीर, वार्ड 29 सुभाष नगर से भाजपा के पवन चौधरी, वार्ड 30 मोदीपुरम से भाजपा के निरंजन ने विजयी हासिल की।
वार्ड 31 शताब्दी नगर से सपा के कुलदीप, वार्ड 32 सिविल लाइन से भाजपा की अनुराधा गुलाटी, वार्ड 33 काजीपुर से आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम की बाला, वार्ड 34 शिवशक्ति नगर से भाजपा के राजकुमार मांगलिक, वार्ड 35 हाफिजाबाद मेवला से भाजपा की पूनम गुप्ता, वार्ड 36 बुढेरा जाहिदपुर से बसपा के आशीष चौधरी, वार्ड 37 गंगानगर से भाजपा की दीपिका शर्मा, वार्ड 39 ब्रह्मपुरी पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार राजीव गुप्ता और वार्ड 40 जटौली से रालोद की सुषमा ने जीत दर्ज की।
वार्ड 41 नंगला ताशी से भाजपा की सीमा प्रजापति, वार्ड 42 जैन नगर से भाजपा के रोहित, वार्ड 43 ब्रह्मपुरी पूर्वी से कांग्रेस की सारिका, वार्ड 44 मोहनपुरी से भाजपा के उत्तम सैनी, वार्ड 45 जागृति विहार सेक्टर 3 से भाजपा के दिग्विजय सिंह, वार्ड 47 शाहपीर गेट से भाजपा के कुलदीप बाल्मिकी, वार्ड 48 माधवपुरम से भाजपा के दीपक वर्मा, वार्ड 49 पूर्वा महावीर से सपा की निशा परवीन, वार्ड 50 नंगला बट्टू से भाजपा के संजय सिंह सैनी ने जीत हासिल की।
वार्ड 51 साबुन गोदाम से भाजपा के राजेन्द्र उपाध्याय, वार्ड 52 भोपाल सिंह रोड से भाजपा के अजय, वार्ड 53 स्कीम नंबर 8 सेक्टर 3 से निर्दलीय उम्मीदवार शांता पुंडीर, वार्ड 54 पूर्वा इलाही बख्श से सपा के शाहिद, वार्ड 55 फतेहउल्लापुर से सपा की असगरी, वार्ड 56 प्रह्लाद नगर से भाजपा के अभिनव अरोड़ा, वार्ड 57 पल्लवपुरम फेज-2 से भाजपा उम्मीदवार विक्रांत ढाका, वार्ड 58 सूरजकुंड रोड से निर्दलीय उम्मीदवार सुमित शर्मा, वार्ड 59 जयदेवी नगर से भाजपा के प्रवीण कुमार, वार्ड 60 फूलबाग कॉलोनी से भाजपा की रेखा ने चुनाव जीता।
वार्ड 61 से भाजपा उम्मीदवार वीरेन्द्र शर्मा, वार्ड 62 इंदिरानगर से भाजपा के अनिल कुमार, वार्ड 63 एल ब्लॉक शास्त्रीनगर से भाजपा उम्मीदवार अनुज वशिष्ठ, वार्ड 64 उत्तरी पटेल नगर, थापर नगर से भाजपा की सुनीता, वार्ड 65 खैर नगर से एआईएमआईएम उम्मीदवार इलमास, वार्ड 66 सराय बहलीम से सपा उम्मीदवार सलमा मलिक, वार्ड 67 कैलाश पुरी से निर्दलीय उम्मीदवार गगनदीप गौतम, वार्ड 68 मकबरा डिग्गी से कांग्रेस की रूबीना, वार्ड 69 सराय लालदास से भाजपा के पंकज गोयल, वार्ड 70 इस्माइल नगर से कांग्रेस के इकराम ने जीत हासिल की। वार्ड 71 दक्षिणी इस्लामाबाद से एआईएमआईएम उम्मीदवार फजल करीम, वार्ड 72 पूर्वी इस्लामाबाद से एआईएमआईएम के शाहिद अंसारी, वार्ड 73 मंजूर नगर से सपा के इकरामुद्दीन सैफी, वार्ड 74 पूर्वा फैय्याज अली से सपा की नाजमा, वार्ड 75 शाहजहां कॉलोनी से एआईएमआईएम की रेशमा, वार्ड 76 श्यामनगर पश्चिमी से एआईएमआईएम की शमीम, वार्ड 77 लक्खीपुरा से निर्दलीय रोशन, वार्ड 78 स्वामीपाड़ा से भाजपा के संदीप, वार्ड 79 किदवई नगर से एआईएमआईएम के आसिफ सैफी, वार्ड 80 करीम नगर से एआईएमआईएम के महसर ने जीत दर्ज की।
वार्ड 81 तारापुरी से एआईएमआईएम की गुड्डी, वार्ड 82 फखरूद्दीन अली अहमद नगर पूर्वी से एआईएमआईएम के ताहिर अली, वार्ड 83 फखरूद्दीननगर अली अहमद नगर पश्चिमी प्रथम से मुस्लिम लीग के रिजवान, वार्ड 84 अहमद नगर पश्चिमी से सपा के नूर आलम, वार्ड 85 जाकिर हुसैन कॉलोनी से एआईएमआईएम के प्रत्याशी शबीर कस्सार, वार्ड 86 जाकिर हुसैन कॉलोनी उत्तरी से सपा की राहत जहां, वार्ड 87 जाकिर हुसैन कॉलोनी दक्षिणी से निर्दलीय शरीफ, वार्ड 88 श्यामनगर पूर्वी से एआईएमआईएम की रिहाना, वार्ड 89 रशीद नगर से सपा की नाजरीन, वार्ड 90 फिरोज नगर से सपा के नवाब चुनाव जीत गए।