Thursday, April 24, 2025

सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ था लोकसभा परिणाम : सांसद हरेंद्र मलिक

मुरादाबाद। मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उपचुनाव में सपा जीत रही है। इंडिया गठबंधन एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगा और बड़ी जीत दर्ज करेगा। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी सेना अनुशासित और बहादुर सेना है, हमें उसके शौर्य पर गर्व है।

 

सरकार की गलत नीतियों की वजह से हमारे सैनिक सहादत दे रहे हैं, यह दुखद है। हम पुलवामा कांड भूल नहीं है। इन्हीं के महामहिम राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सैनिकों की एअरलिफ्टिंग की मांग की थी, लेकिन नहीं मिली। सरकार की गलत नीतियों की वजह से हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं, हम उनकी शहादत को सलाम करते हैं। योगी सरकार की ओर से अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन पर लगाए गए रोक को लेकर हरेंद्र मलिक ने कहा कि शस्त्र प्रदर्शन की पहले कब अनुमति थी।

[irp cats=”24”]

 

पहले भी नहीं थी। यह सब उकसाने वाली बात है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का एक बयान आया था कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने के 10 दिन बाद पता चला कि मैं जाट हूं, लेकिन मुझे बचपन मे ही पता लग गया था कि मैं जाट हूं। जाट भाजपा का कभी काडर वोट नहीं था, न है और न होगा। अगर जाट भाजपा का काडर वोट होता, तो मैं कभी सांसद नहीं बन पाता। हाथरस कांड पर सपा सांसद मलिक ने कहा कि बहुत दुखद घटना है, इसमें कार्रवाई होनी चाहिए।

 

ऐसे आयोजन की अनुमति देकर आप धर्मांधता को बढ़ावा दे रहे हैं। साइंस के युग में भाजपा नए भगवान पैदा कर रही है। आपने डिप्टी एसपी को बलि का बकरा बना दिया, डीएम और सपा के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर प्रशासनिक चूक है, तो डीएम एसपी जिम्मेदार हैं। एसडीएम और डिप्टी एसपी नहीं। सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लोकसभा परिणाम आए हैं। इन्हें अब जागना चाहिए और मुझे लगता है कि ये जाग जाएंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय