Monday, May 6, 2024

राम मंदिर के संघर्षो को बयां करेगी ‘फिल्म 695’, पोस्टर से पटा लखनऊ

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के संघर्षाे को ‘फिल्म 695’ बयां करेगी। यह फिल्म 19 जनवरी को रिलीज होगी। इसके पहले ही लखनऊ के विभिन्न बाजारों को इसके पोस्टर से पाट दिया गया है। इस पोस्टर में फिल्म में श्रीराम की भूमिका निभाते आये अरुण गोविल, कलाकार मनोज जोशी, मुकेश तिवारी, गोविन्द नामदेव जैसे फिल्मी कलाकारों को स्थान दिया गया है।

फिल्म का क्यों नाम है ‘695’

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

फ़िल्म के को-प्रोड्यूसर अमित चिमनानी ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले भारत के आठ सौ सिनेमा हॉलों में फिल्म को दिखाया जायेगा। फिल्म अपनी प्रसिद्धी पहले से ही प्राप्त कर चुकी है। फिल्म का नाम 695 रखा गया है, जिसके पीछे की वजह 6 अर्थात 6 दिसम्बर को विवादित ढांचा गिरा। 9 अर्थात 9 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया। 5 अर्थात पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीराम मंदिर की पहली ईंट रखकर शिलान्यास किया।

लखनऊ के इन सिनेमा घरों में लगेगी फिल्म

लखनऊ में श्रीराम मंदिर बनने का उत्साह देखते हुए ज्यादातर सिनेमा हॉल में फिल्म 695 की प्रस्तुति होगी। शहर के फन मॉल, सिनेपोलिस, क्राउन मॉल, गार्डन गनेरिया मॉल, मेगाप्लेक्स इमरॉल्ड, पलासियो मॉल, रिवरसाइड मॉल, नावेल्टी सिनेमा, लुलु मॉल, सहारा मॉल में फिल्म 695 को एक साथ शुक्रवार को रिलीज किया जायेगा।

लखनऊ से अयोध्या जायेंगे कलाकार

फिल्म 695 का प्रचार कर रहे कलाकारों की एक टीम शुक्रवार को लखनऊ आयेगी। यहां एक दिन रुकने के बाद फिल्मी कलाकार अयोध्या के लिए रवाना होंगे और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा शामिल में होंगे। इन कलाकारों में अरुण कोविल की सबसे ज्यादा लोकप्रियता है।

शहर में फिल्म 695 के पोस्टर लगाने और प्रचार-प्रसार का कार्य देख रही एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि कांटेक्ट के आधार पर पोस्टर लगाने का कार्य किया गया है। इस फिल्म के रिलीज होने के पहले राजधानी लखनऊ में पोस्टर के जरिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्हें प्रति पोस्टर भुगतान किया गया है। फिल्म की रिलीज तिथि 19 जनवरी के पहले तक लखनऊ शहर के चिन्हित स्थानों पर पोस्टरों को चस्पा किया जायेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय