Saturday, April 26, 2025

रेसलर कोच को सम्मानित राशि दिलाने की मांग, मदन भैया ने सदन में उठाया मुद्दा

जानसठ। उत्तर प्रदेश रेसलर के दो कोचों जगमिन्दर सिंह (मुजफ्फरनगर) एवं राजीव तोमर (बागपत) भारतीय कुश्ती टीम के साथ रियो ओलम्पिक 2022 में भाग लेने गये थे, जहां देश के दो पहलवानों बजरंग पूनिया एवं रवि दहिया ने ब्राँज एवं सिल्वर पदक जीते थे, दोनों कोचो ने देश का नाम विदेश तक रोशन किया है।

देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों को समय-समय पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता रहा है, इसी को लेकर भारतीय कुश्ती टीम के साथ रियो ओलम्पिक 2022 राजीव तोमर ने पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुरस्कार देकर सम्मानित करने की मांग की, वहीं दूसरी और खतौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मदन भैया ने सदन में इन्हीं कोच के खिलाडिय़ों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित करने का मुद्दा उठाया।

विधायक मदन भैया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के अन्य खेलों के कोचों को सम्मानित नगद राशि प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया, परंतु अभी तक कुरती के उक्त दोनों कोचों को सम्मानित राशि नहीं दी गई।

[irp cats=”24”]

मदन भैया ने सदन के माध्यम से उतर प्रदेश के मुख्य मंत्री से अनुरोध किया कि कुश्ती के उक्त दोनों कोचो को भी नगद इनाम राशि देकर सम्मानित करें, ताकि उनका मनोबल बढे और भविष्य में वे अपने राज्य एवं देश को और अधिक गौरवान्वित करने में अधिक योगदान दे सकें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय