Saturday, April 26, 2025

मध्यप्रदेशः ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो की मौत ग्यारह घायल

मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के रूझौडी गांव के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण उसमें सवार दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि ग्यारह घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे मे सोमपाल (20) और चिड्डा पाल (60) की मौत हो गई जबकि ग्यारह अन्य घायल हो गए, जिनमें रवीना, लिल्ली और विश्राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल मैहर मे दाखिल कराया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय