Thursday, May 8, 2025

माफिया बदन सिंह बद्दो इंस्टाग्राम पर सक्रिय, पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना

मेरठ। यूपी के पांच लाख के इनामी मोस्ट वांटेड माफिया बदन सिंह बद्दो एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर सक्रिय हो गया है। इस बार भी बदन सिंह बद्दों ने पूर्व डीजीपी ब्रजलाल पर निशाना साधा है।

 

योगी सरकार की टॉप मोस्ट माफियाओं की सूची में पांच लाख रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दाे टॉप 10 में शामिल है। यह बात अलग है कि यूपी पुलिस और एसटीएफ आज तक बदन सिंह बददो को नहीं तलाश कर पाई है। माफिया बदन सिंह बद्दो सोशल मीडिया पर फरार होने के बाद से ही सक्रिय रहता है। बदन सिंह बददों ने इंस्टाग्राम पर रविवार को एक पोस्ट किया। जिसमें उसने यूपी के पूर्व डीजीपी पर निशाना साधा है।

 

पांच लाख रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दाे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यूपी के पूर्व डीजीपी पर निशाना साधा। बद्दो ने पोस्ट में लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति रहे जॉन फिट्जगेराल्ड कैनेडी उर्फ जैक की हत्या का 60 साल बाद खुलासा नहीं हुआ।

 

यूपी के पूर्व डीजीपी और एसआईटी को इस हत्याकांड की जांच दी जाती तो इसमें मेरी साजिश बताते। माफिया बद्दो ने पोस्ट के जरिए पूर्व डीजीपी पर टिप्पणी की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय