Thursday, May 15, 2025

उप्र में समाप्त हुआ माफिया राज, निकाय चुनाव में भारी मतों से जीतेगी भाजपा: धर्मपाल

कानपुर (कान्हापुर)। नगर निकाय चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीतेगी। प्रदेश से माफिया राज पूरी तरह समाप्त हुआ है। जनता कानून के राज एवं विकास के साथ मतदान करेगी। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जनता के बीच जाकर मेयर पद के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करें। यह बातें सोमवार को कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में निकाय चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कही।

उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी। प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने, उसके बाद से माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। भूमाफियो के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। पूरे प्रदेश में बीते छह वर्ष के दौरान एक भी दंगा नहीं हुआ। इससे पूर्व की सरकारों में दंगे होते थे और माफिया रंगदारी, फिरौती एवं जमीन पर जबरन कब्जा करते थे। लेकिन अब अपराधियों का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

इससे पूर्व भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश महामंत्री धर्मपाल, कानपुर महानगर निकाय चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक, निकाय चुनाव क्षेत्रीय संयोजक सुधीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दीप प्रज्वलित किया और पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उद्घाटन किया।

बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, सुधीर सिंह, विजय बहादुर पाठक, प्रकाश पाल, प्रियंका सिंह रावत, रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी आदि लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय