Friday, April 11, 2025

माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ के डालीगंज स्थित 12 करोड़ की बेनामी संपत्ति अटैच

लखनऊ। आयकर विभाग ने माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 12 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति अटैच कर ली। यह संपत्ति लखनऊ के पॉश इलाका डालीगंज में स्थित है। इससे पहले उसकी मऊ और गाजीपुर स्थित संपत्ति को कुर्क किया गया था।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी की डालीबाग स्थित 3234 वर्गफुट के प्लॉट को बेनामी संपत्ति मनाते हुए अटैच किया गया है। मुख्तार ने यह प्लॉट अपनी सबसे करीबी महिला तनवीर सहर के नाम से खरीदी थी। वर्तमान में इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये की है।

उल्लेखनीय है कि मुख्तार ने अपने गिरोह की मदद से करोड़ों की संपत्ति अपने और रिश्तेदारों के नाम से बनायी है। बेनामी संपत्ति को लेकर लगातार जांच एजेंसियां अपनी तहकीकात कर उन संपत्ति को जब्त कर रही हैं। माफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट मामले में 05 अक्टूबर को सुनवाई होगी। गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रकरण चल रहा है, जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग से उसकी पेशी करायी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  भारत को अमेरिका से मिली बड़ी सफलता, मुंबई हमले का मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा भेजा गया भारत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय