Sunday, April 28, 2024

नोएडा में किशोर के सीने में गोली मारने वाला मौसा गिरफ्तार 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के हैबतपुर गांव में रहने वाले एक 16 वर्षीय बच्चे को उसके मौसा द्वारा 10 मई को गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त धर्मेंद्र यादव पुत्र कृपाल यादव निवासी ग्राम परथला को थाना बिसरख पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी आज जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय के गेट नंबर-3 के पास घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।
 थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 10 मई को सुबह 5 बजे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल से थाना बिसरख पुलिस को सूचना मिली कि 16 वर्षीय बच्चा तविस  यादव पुत्र चरण सिंह यादव निवासी ग्राम हैबतपुर के सीने में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान तविस की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक तविश यादव की बहन शीतल कि 10 मई की रात्रि में शादी थी। शादी के दौरान मृतक के मामा छोटेलाल व मौसा धर्मेंद्र पुत्र कृपाल निवासी परथला गांव के बीच शराब पीकर आपस में झगड़ा हो गया। मृतक ने दोनों का बीच-बचाव किया तथा कहा कि मेरी बहन की शादी में आप लोग झगड़ा क्यों कर रहे हो।
सुबह को तविस  भैंस का दूध निकाल कर घर आया तभी उसके मौसा धर्मेंद्र ने उसे गोली मार दी।  बताया जाता है कि आरोपी सनकी किस्म का है। इसके खिलाफ पूर्व में भी कुछ मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय