Monday, May 12, 2025

मुंबई: भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश लांडगे को जान से मारने की धमकी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित उदय कुमार राय पुणे के मोर्शी इलाके का रहने वाला है। इस मामले की गहन छानबीन भोसरी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार महेश लांडगे भोसरी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा भाजपा विधायक हैं। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के कंट्रोल रूम में शनिवार देर रात एक युवक ने फोन कर कहा कि उसे महेश भोसरे की हत्या की सुपारी मिली है। इस फोन काल के बाद पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद फोन काल की छानबीन करने के बाद पुलिस ने आरोपित को मोर्शी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय