Saturday, May 10, 2025

देवबंद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप 

देवबंद (सहारनपुर)देवबंद कोतवाली क्षेत्र की शशिनगर कालोनी में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला है। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी निवासी दीपा की शादी चार साल पहले शशिनगर निवासी अमित से हुई थी। उनकी तीन वर्ष की एक बेटी भी है। दीपा का शव आज बाथरूम में पड़ा मिला। मौत की खबर से मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर महिला के परिजन भी देवबंद पहुंचे। दीपा की मां का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। शादी के बाद से ही ससुराली उसकी पुत्री को परेशान करते आ रहे थे।
कई बार ससुरालियों ने पुत्री के साथ मारपीट करते हुए अतिरिक्त दहेज की मांग भी की। उधर, अमित के घरवालों का कहना था कि दीपा स्नान करने के लिए बाथरूम गई थी, जहां उसकी हार्ट अटैक होने से मौत हुई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मायके पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए दीपा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बताया कि मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय