Monday, May 5, 2025

गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया पति पर उत्पीड़न का आरोप

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरम में विवाहिता पुष्पा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पति की पिटाई से परेशान होकर विवाहिता ने जान दी है। पिता सुरेंद्र सिंह बिष्ट की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

कानपुर में दरोगा की पत्नी युवकों से परेशान, पति होते है ड्यूटी पर, युवक करते है दिन-रात छेड़छाड़

[irp cats=”24”]

 

सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 2019 में उन्होंने पुष्पा की शादी कैलाशपुरम निवासी संजय कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से संजय बेटी की शराब के नशे में पिटाई करता। कई बार बेटी ने शिकायत की लेकिन उन्होंने दोनों को परिवार बनाए रखने के लिए समझाया। इसके बावजूद वह नहीं माना। 16 दिसंबर की रात को उसने फिर शराब के नशे में बेटी की पिटाई की। रोते हुए उसने उन्हें फोन किया।

 

मुज़फ्फरनगर में 3 स्कूली वाहन सीज, एक लाख 10 हज़ार का लगाया जुर्माना

 

 

सुरेंद्र ने बताया कि 24 दिसंबर की रात भी वह घर शराब के नशे में आया और पुष्पा की पिटाई की। पुष्पा ने उन्हें फोन भी किया। पहले उन्होंने रोजाना की तरह झगड़ा समझा। बाद में पता चला कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी है। शव को उतारकर पति ने सुबह तक ऐसे ही रखे रखा। मामले में डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय