Wednesday, April 23, 2025

सहारनपुर में विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

सहारनपुर। एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जनकपुरी क्षेत्र की पुष्पांजलि विहार कॉलोनी में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई।

मुज़फ्फरनगर में 12 साल की बालिका को गन्ने के खेत में खींचा, दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

[irp cats=”24”]

थाने में तहरीर देते हुए मां  ओमवती ने बताया कि उसकी बेटी मेनका कश्यप (30) का पुष्पांजलि विहार निवासी अतुल प्रकाश से छह साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। आरोप है कि प्रेम विवाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उन्हें उनकी बेटी से मिलने नहीं दे रहे थे। उसे दहेज की मांग के लिए परेशान किया जा रहा था। बीते 13 सितंबर को बीमारी के चलते अतुल प्रकाश की मौत हो गई। जिसके बाद ससुरालियों का मेनका से मारपीट और उत्पीड़न बढ़ गया। एक परिचित ने मेनका के भाई सौरभ को फोन कर मेनका की मौत की जानकारी दी।

मुज़फ्फरनगर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ व डॉक्टर शिशिर की माताजी दुखद निधन, दोपहर 1 बजे होगा अंतिम संस्कार

आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मेनका का बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। मायका पक्ष ने थाने में लडकी की सास, ननद और ननदोई पर मेनका की हत्या का आरोप लगाते हैं तहरीर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय