Monday, April 21, 2025

नोएडा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पुलिस ने पति व देवर को पकड़ा

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के पास एक महिला का शव मिला है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी है। इस मामले में मृतका के पति व देवर के खिलाफ पीड़ित पिता ने नामजद शिकायत की है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आज थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रोजा जलालपुर के पास एक महिला नीरज उम्र 32 वर्ष का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर डाक स्क्वाड और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।
उन्होंने बताया कि महिला की शादी कुछ समय पर हुई थी। उसके परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के पति अर्जुन, उसके भाई अजय और परिवार के अन्य लोगों ने हत्या कर शव को फेंका है। उनका आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति अर्जुन और देवर अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि महिला की 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें :  हैसिंडा प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ संजीव सरन को ईडी का समन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय