Monday, April 28, 2025

सहारनपुर जिला अस्पताल में मास्क किया गया अनिवार्य, बिना मास्क नहीं देखे जाएंगे मरीज

सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सहारनपुर जिला अस्पताल में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। अब अस्पताल आने वाले मरीजों को बिना मास्क के नहीं देखा जाएगा। साथ ही चिकित्सक भी मास्क लगाकर मरीजों को देखेंगे। कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जनपद में अब तक 48 केस कोरोना के मिल चुके हैं।

सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने अस्पताल में मास्क को अनिवार्य किया है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वह बिना मास्क के मरीजों को नहीं देखेंगे। यदि कोई मरीज मास्क लगाकर नहीं आता है तो उसे मास्क लगाने के लिए कहे।

तीमारदार भी मास्क लगाकर आए, साथ ही चिकित्सक भी मास्क लगाकर रखें। ओपीडी में दो गज की दूरी बनाकर रखें। यदि किसी मरीज को लगातार बुखार, खांसी और जुकाम है तो उसकी कोरोना जांच कराए, ताकि संक्रमण न फैले।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय