Saturday, September 30, 2023

मेरठ में दिनदहाड़े कारोबारी दंपती को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर , CCTV में हमलावर कैद

मेरठ- उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गुरूवार को दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।


पुलिस ने बताया कि व्यापारी धन कुमार जैन (70) अपने दो बेटों के साथ ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहते थे। आज सुबह मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश उनके घर में घुस आये और लूटपाट की कोशिश का विरोध करने पर धन कुमार जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन पर गोलियां चला दीं।


बदमाशों ने घर में मौजूद धन कुमार के बेटे, बहू और पोती को एक कमरे में बंधक बना लिया। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गये। किसी तरह खुद को मुक्त करने के बाद जब बेटे ने बाहर आकर देखा तो पिता धन कुमार जैन मृत पड़े हुए थे जबकि मां अंजू जैन लहुलुहान पड़ी मिलीं।
दोनों को फौरन ही अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने धन कुमार को मृत घोषित कर दिया। अंजु जैन की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि तमाम बदमाश हैलमेट लगाये हुए थे जिससे उन्हें पहचाना न जा सके। उन्होंने कहा कि बदमाशों की पकड़ धकड़ के लिये पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा।

दिन निकलते ही मेरठ में दंपती पर गोली मारने की घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।वहीं आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। गन्ना कोल्हू बनाने वाले कारोबारी 70 वर्षीय धन प्रकाश जैन अपने परिवार के साथ शारदा रोड पर रहते हैं। आज सुबह उनकी पुत्रवधू और बेटा घूमने निकले थे। वहीं घर पर धन प्रकाश जैन अपनी पत्नी अंजू जैन के साथ थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने धन प्रकाश जैन और अंजू पर गोलियां चला दी। जिससे धन प्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

जबकि पत्नी अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। मेरठ में दिन निकलते ही इस घटना से हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज से इलाका दहल गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते हमलाकर घटना केा अंजाम देकर जा चुके थे। लोगों ने अंजू जैन को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं धन प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर आईजी और एसएसपी भी पहुंचे। पुलिस परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,356SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय