Monday, May 5, 2025

मायावती ने आकाश आनंद को दिया झटका, ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने डाॅ. अशोक सिद्धार्थ और मेरठ के नितिन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। डाॅ. अशोक आकाश आनंद के ससुर है।

मुज़फ्फरनगर के एनआरआई लविश चौधरी के शामली एजेंट के आवास पर ईडी ने मारा छापा, आरबीआई ने कंपनी की है ब्लैकलिस्टेड !

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को इसकी अधिकारिक पुष्टि एक्स पोस्ट पर किया है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी राज्यों आदि के प्रभारी रहे डाॅ. अशोक सिद्धार्थ व मेरठ के नितिन सिंह को गुटबाजी व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले कई बार दोनों को सुधरने के लिए चेतावनी भी दी थी।

[irp cats=”24”]

सिख दंगा : सरस्वती विहार के मामले में सज्जन कुमार दोषी करार, सजा 18 फरवरी को 

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि जनपद कुशीनगर में हाटा नगर क्षेत्र स्थित मदनी मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को तोड़े जाने की खबर चर्चा में है। इसको लेकर लोगों में रोष एवं आक्रोश स्वाभाविक है। उनकी यूपी सरकार से मांग है कि इस मामले में अविलम्ब संज्ञान लेकर धार्मिक भेदभाव जैसी जिला प्रशासन की ऐसी कार्रवाइयों पर रोक लगाए।

वेलेंटाइन के लिए हिन्दू संगठन ने किया लट्ठ पूजन, जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना
फर्रुखाबाद के कायमगंज के रहने वाले डा. अशोक सिद्धार्थ ने मेडिकल कॉलेज झांसी से आर्थोमेट्री डिप्लोमा किया हुआ। बसपा प्रमुख मायावती के कहने पर उन्होंने वर्ष 2007 में जिला कन्नौज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती के दौरान इस्तीफा देकर पार्टी ज्वाइन की थी। उनके पिता बसपा संस्थापक कांशीराम के सहयोगी थे। डा. अशोक मायावती के सबसे भरोसेमंद थे और उनके कहने पर ही सरकारी नौकर छोड़कर बसपा ज्वाइन की थी। उनके पार्टी से निकाले जाने के बाद तरह-तरह चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ट्रम्प ने रुस-यूक्रेन युद्ध रोकने की पहल की शुरू, पुतिन से की लंबी बात, युद्ध रोकने पर बनी सहमति

पार्टी ज्वाइन करने के बाद डा. सिद्धार्थ ने बूथ लेवल कार्यकर्ता से काम शुरू किया और कानपुर-आगरा जोन के कोऑर्डिनेटर जैसे महत्वपूर्ण पद संभाला। पार्टी की ओर से वह पहली बार 2009 तथा दूसरी बार 2016 में एमएलसी रहे हैं। राज्यसभा सांसद तक बने थे।

मुजफ्फरनगर-शामली को NCR से हटाओ, गन्ना मूल्य बढ़ाओ, इकरा हसन ने लोकसभा में शेर सुनाकर उठाई अपनी मांग

इसके अलावा उन्होंने बसपा के राष्ट्रीय सचिव के पद के अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु व केरल सहित पांच राज्यों का प्रभार भी संभाला है। डॉ. सिद्धार्थ की पत्नी सुनीता सिद्धार्थ वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। डा. सिद्धार्थ के बेटी प्रज्ञा की शादी मायावती के भतीजे आकाश से हुई है। इस लिहाज से वे मायावती के समधी हो गये। चर्चा है कि यह बात कुछ लोगों का अखरने लगी और उनके खिलाफ लग गये।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय