Sunday, April 27, 2025

मायावती ने तेलंगाना सरकार पर साधा निशाना कहा-पवित्र संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठा जरूरी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने तेलंगाना में क्लास 10 के सोशल साइंस की किताबों पर छपे संविधान की प्रस्तावना की गलती को आड़े हाथों लिया है। इसी के बहाने मायावती ने सरकार को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि पवित्र संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का होना जरूरी है।

मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा “तेलंगाना में क्लास 10 के सोशल साइन्स की किताबों के कवर पर छपे संविधान के प्रस्तावना में छेड़छाड़ व उससे ‘सेक्युलर’, ‘सोशलिस्ट’ शब्द का गायब होना सरकार की निष्ठा व कार्यकलाप पर सवाल खड़े करता है। ऐसी लापरवाही गंभीर मामला है। सरकार ध्यान दे। पवित्र संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठा जरूरी है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय