Saturday, April 12, 2025

गाजियाबाद में गृहकर नियम विरुद्ध वसूली पर महापौर ने लिखा सीएम और संगठन को पत्र

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा डीएम सर्किल रेट के आधार पर सम्पत्ति कर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में महापौर ने मोर्चा खोल दिया है। महापौर ने गृहकर वृद्धि को नियम विरुद्ध बताया है। महापौर ने इसको लेकर सीएम योगी और संगठन के जिम्मेदार लोगों को पत्र लिखा है। महापौर ने आरोप लगाया कि शहर की जनता को नोटिस भेजकर नियम विरूद्ध बढ़ाये गये सम्पत्ति कर को जमा करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

 

उन्होंने नगर आयुक्त पर आरोप लगाया कि डीएम सर्किल रेट के आधार पर नियम विरूद्ध बढ़ी दरों से सम्पत्ति कर जमा कराने के लिए शहर में लगातार रेडियो अनाउंसमेन्ट कराया जा रहा है। जिससे शहर की जनता में भाजपा के खिलाफ माहौल उत्पन्न हो रहा है। इससे शहर में केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरूद्ध माहौल बन रहा है। महापौर सुनीता दयाल ने मुख्यमंत्री एवं संगठन के प्रमुख जन को पत्र लिखा है। मंत्रीगण, मा.सांसद, मा. विधायकगण तथा पार्षदगण एक मत से गृहकर की दरों में बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे है।

 

 

वर्तमान में गाजियाबाद शहर में विधानसभा उपचुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा गृहकर बढ़ोत्तरी करने से पार्टी विरोधी माहौल बन सकता है।

 

महापौर ने यह पत्र लिखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संगठन के प्रमुख जन से नगर निगम अधिकारियों द्वारा डी एम सर्किल रेट आधारित ग्रहकर वृद्धि पर रोक लगाने हेतु हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में MPL शुरू, कमिश्नर-डीएम ने किया शुभारम्भ, एमएमसी टाइटन्स ने अंबा वॉरियर्स को 27 रनों से हराया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय