Saturday, May 10, 2025

मेरठ में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने चलाया अभियान, 10 नाबालिग बच्चे मुक्त कराए

मेरठ। आज उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देशित 90 दिवसीय अभियान मानव तस्करी और अन्य सम्बन्धित अपराध हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में एसएसपी मेरठ के निर्देशन एवं मार्गदर्शन व एसपी क्राइम के नेतृत्व में थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक के संयुक्त टीम के बालश्रम,भिक्षावृति मानव तस्करी व नशा उन्मूलन अभियान हेतु जनपद मेरठ के थाना क्षेत्र जानी, जानी खुर्द अंतर्गत अभियान चलाया।

 

 

मुज़फ्फरनगर में BJP के मंडल अध्यक्ष घोषित, जिला प्रतिनिधि भी चुने गए, आज से जिला अध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू !

 

 

टीम ने इस दौरान दुकान,प्रतिष्ठान,गैराज.होटल,ढाबा,रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड व ईंट भट्टा,मेडिकल स्टोर व अन्य स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। बालश्रम,भिक्षावृति व मानव तस्करी के सम्बन्ध में सयुक्त रुप से लोगों के बीच जनजागरुकता अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा कुल 10 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया।

मुज़फ्फरनगर में अवैध कालोनियों पर MDA का चला बुलडोजर, करोड़पति बनने के सपनों पर फेर दिया पानी !

 

लोगों को बालश्रम रोकने हेतु जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। दुकान के मालिकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय