Saturday, April 12, 2025

मेरठ से हस्तिनापुर रेलवे लाइन जल्द, विश्वस्तरीय होगा मेरठ स्टेशन-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

मेरठ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मेरठ स्टेशन  विश्व स्तरीय श्रेणी का बनेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर रेलवे लाइन का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
रेल व संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मेरठ के जिमखाना मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित किया।

सीडीओ नूपुर गोयल ने बताया कि रेल मंत्री सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से चलकर यहां सुबह सवा नौ बजे बजे पहुंचे। इसके बाद बजे जीमखाना मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रेल और संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जीम खाना मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ का रेलवे स्टेशन भी विश्व स्तरीय श्रेणी का बनाया जाएगा।

बताया कि मेरठ हस्तिनापुर बिजनौर रेलवे परियोजना की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। अश्वनी वैष्णव ने यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के पात्रों को मकान की चाबी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल भाषण को सुनवाया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मेरठ हापुड सांसद राजेंद्र अग्रवाल के आवास भी गए। जहां पर उनका क्षेत्रीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें :  मेरठ कचहरी और कलेक्ट्रेट परिसर में चला सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा कर्मियों को दिए गए दिशा-निर्देश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय