Saturday, April 19, 2025

मेरठ पहुंचे आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति के सदस्य ने की बैठक के निर्णयों की जानकारी

मेरठ। आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होने के बाद यहां मेरठ में मीडिया से बातचीत में समिति के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य अंकित चौधरी ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उऩ्होंने बताया कि बैठक में वर्तमान एयरपोर्ट की समस्या और यात्रियों की सुविधाओं पर चर्चा की गई। अंकित चौधरी के अनुसार बैठक में यात्रियों के लिए और दिव्यांग जनों के लिए अथॉरिटी द्वारा क्या-क्या सुविधा दी जा सकती हैं।

 

निरंजनी अखाड़े में बनाए गए दो नए महामंडलेश्वर, सनातन मजबूत करने का करेंगे काम

 

इस पर उनके द्वारा अपने विचार अथॉरिटी के सामने रखें गये,जिनको सम्मानित पदाधिकारीयों द्वारा स्वीकार किया गया। भाजपा नेता एवं आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति के सदस्य अंकित चौधरी के अनुसार आज रक्षा मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद आगरा एयरफोर्स स्टेशन के अर्जुन नगर गेट पर हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग लाउंज शुरू कर दिया गया। भाजपा के इस नेता के अनुसार इस पर 7 करोड़ रुपये की लागत आई थी। दो साल पहले ही यह तैयार हो गया था, लेकिन शुरू नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि खेरिया एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए यात्रियों को अब सड़क पर बस का इंतजार नहीं करना होगा।

 

 

विष्णु शंकर जैन की हत्या की थी साज़िश, देश में भड़काना था दंगा, आरोपी गिरफ्तार

यात्री अब यहां एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए बस का इंतजार कर सकेंगे। बता दें कि वर्ष 2016 में अर्जुन नगर गेट के पास ही एयरफोर्स परिसर में एक लाऊंज बनाने का प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रखा था। एयरफोर्स की सहमति मिलने के बाद मार्च 2022 में रक्षा मंत्रालय ने भी लाऊंज के लिए अनुमति दे दी थी। इसके बाद एयरफोर्स और एयरपोर्ट अथॊरिटी के बीच लाऊंज के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी हो गए थे।फिलहाल, आगरा एयरपोर्ट से वर्तमान में 4 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट है। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद शामिल है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में प्रेम में अंधा होकर किया था धर्म परिवर्तन, अब पति कर रहा दूसरा निकाह, मिल रही हत्या की धमकी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय