Friday, March 28, 2025

नोएडा में भाकियू का सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन, किसानों को हटाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन नोएडा के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने खनौरी और शंभू बॉर्डर से धरनारत किसानों को जेसीबी एवं पुलिस बल का प्रयोग कर जबरन हटाये जाने के विरोध में आज किसानों के साथ सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर पंचायत का आयोजन किया। पंचायत की अध्यक्षता झलकेश बाबू ने एवं संचालन मनोज त्यागी ने किया। इस दौरान किसानों ने पंजाब की आप सरकार की जमकर निंदा की।

https://royalbulletin.in/congress-announces-133-presidents-in-up-satpal-muzaffarnagar-district-president-ranjan-mittal-became-city-president/312659
पंचायत में नोएडा प्राधिकरण, पुलिस-प्रशासन और विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं पर भी किसानों ने विस्तार से चर्चा की। वहीं खनौरी एवं शंभू बॉर्डर स शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे किसानों को जबरन हटाने पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

 

 

 

भाजपा नेता के घर दिनदहाड़े 20 लाख की चोरी, कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश का किसान अपनी फसलों के वाजिब भाव के साथ उसकी गारंटी कानून की मांग को लेकर दिल्ली आन्दोलन से ही संघर्ष कर रहा है। देश के दो बड़े किसान मोर्चों सहित कुछ जत्थेबन्दियां हरियाणा व पंजाब बॉर्डरों शम्भू व खनौरी पर 13 माह से भी अधिक समय से शान्तिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों से सभी विषयों को लेकर वार्ता कर रही थी, लेकिन जब किसान संगठन व सरकार के मध्य वार्ता समाप्त हुई तो उसके पश्चात वापिस अपने मोर्चों पर लौट रहे किसान संगठनों के नेताओं को पंजाब सरकार के द्वारा गिरफ्तार किया गया और दोनों मोर्चों को प्रशासन के द्वारा तानाशाही रवैये से हटाया गया। वहां मौजूद बुजुर्ग किसानों व महिलाओं को भी डिटेन किया गया। जिससे देशभर के किसानों में रोष की स्थिति व्याप्त हुई है।
https://royalbulletin.in/azams-wife-son-and-sister-get-regular-bail-in-rampur/312691
इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, जिलाध्यक्ष दादरी मनोज मावी, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, विपिन प्रधान, चरण सिंह भाटी, रविंद्र भगत, कालूराम भाटी, कृष्ण भाटी, संजय फौजी, राजकुमार, जोगिंदर भड़ाना, संदीप भाटी, भूप भड़ाना, अमित भाटी, सतीश कुमार, नरेश कुमार, अजय नेता, सौरभ भाटी, पार्थ गुर्जर, सोनू भाटी, गुलाब भाटी, सोनू यादव, मनीष सिंह, गजेंद्र रेक्सवाल, सोनू त्यागी, विकल मावी, जगत अवाना, सचिन अवाना, सुमित चौहान, प्रवीण बाबा, नवीन लोहिया, धर्मेंद्र चपराना, नवीन अवाना, मनोज अवाना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय