Wednesday, May 8, 2024

दलित समाज का वार्षिक सम्मेलन में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। भारतीय दलित विकास संस्थान का 25 वां वार्षिक सम्मेलन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के अटल सभागार में आयोजित हुआ। सम्मेलन में दलित समाज के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 180 छात्र को प्रशस्ती पत्र, मेडल, प्रतीक चिन्ह व कलम भेंट का सम्मानित किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इंटरमीडिएट में कुमारी अद्विका श्रेष्ठ 93% अनुभव गौतम 92.4% कुमारी माही सिंह 91% कुमारी गुनगुन 91% कुमारी निधि गौतम 84% को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल परीक्षा में कुमारी हिमानी 89% कुमार स्वामी 88% शशांक सागर 88% कुमारी मानसी 87% व कुमारी एंजेल वर्मा 83% अंक प्राप्त छात्र को को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए श्रीमती ममता सिंघल अध्यक्ष एक प्रयास हमारा, नरेश वेद वरिष्ठ सफाई कर्मचारी नेता, विकास सोफीपुर  ताइक्वांडो राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रोफेसर अनिल कुमार राजकीय महाविद्यालय हसनपुर अमरोहा व राष्ट्रीय कवि प्रेमचंद को अंबेडकर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्ति डीएसपी देवकरण कैन ने की व संचालन डॉक्टर मनोज कुमार जाटव ने किया।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुल सचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करके हम आने वाली पीढ़ियां को यह संदेश देने का प्रयास करते हैं कि दुनिया में शिक्षा से बडा कुछ नहीं है।

 

सांसद राजेंद्र अग्रवाल कहा कि डॉक्टर अंबेडकर भारत के ही नहीं वरुण विश्व स्तर के की प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण की दिशा में कार्य करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। समाज में व्याप्त विषमताओं व कुरीतियों को त्याग कर समाज व राष्ट्र निर्माण में हमें अपनी महती भूमिका का निर्वाह करना चाहिए।

 

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि सामाजिक समरसता का सपना तभी संभव होगा जब हम बाबा साहब के विचारों को आम जन मानस तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। प्रत्येक भारतवासी को इसके लिए प्रेरित करेंगे। भारतीय दलित विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि प्रतिभा किसी वर्ग या क्षेत्र की नहीं अपितु संपूर्ण राष्ट्र की धरोवर होती है। प्रतिभाओं का सम्मान करने से नई ऊर्जा का संचार होता है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को हमें उनका मनोबल बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

 

सम्मेलन में डॉ अनिल कुमार आईआरएस, लीलापट एडवोकेट, बृजेश्वर निम्मी, प्रोफेसर एस एस गौरव, दलित चिंतक डॉ सतीश प्रकाश, डॉ सत्येंद्र अशोक, रामजीवन लाल, अशोक अग्रवाल, विजेंद्र सागर, पार्षद महेंद्र भारती, पार्षद सतपाल सिंह, पार्षद आनंद जाटव, पूर्व छात्र संगठन ईश्वर चन्द सागर, राष्ट्रीय कवि चंद्रशेखर मयूर, डॉ रवि प्रकाश, मदन गौतम शोभापुर, जतिन लिसाड़ी धर्मेंद्र प्रधान, लेखराज सिंह, विनोद जाटव जाहिदपुर, प्रधानाचार्य अरुण कुमार, प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह, श्रीमती मंजू जाटव, अभिषेक मौर्य आदि ने विचार व्यक्त किये।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय