Saturday, April 26, 2025

‘मिचौंग’ ने बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे में गिरा 6 डिग्री तक पारा-12.09 एमएम हुई बारिश

पलामू। पलामू में साइक्लोन तूफान ‘मिचौंग’ का ब्यापक असर दिख रहा है। मंगलवार शाम से हल्की-हल्की बारिश जिले के कई हिस्सों में हो रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार सुबह से हल्की ठंड भी बढ़ी है। मेदिनीनगर में आज पूरे दिन बारिश होती रही। इससे जनजीवन पर असर पड़ा है। लोग अपने घरों में सिमट कर रह गए हैं। ऐसी स्थिति अगले 24 घंटे तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है। बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। खेत में खड़ी एवं काटकर रखी गई फसलों की क्षति हो सकती है।

जिले के कई इलाकों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की तक की गिरावट आयी है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक की कमी आई है। अधिकतम तापमान 20.06 एवं न्यूनतम तापमान 18.08 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.06 एवं न्यूनतम तापमान 19.03 डिग्री रहा था। पिछले 24 घंटे के दौरान 12.09 एमएम बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अभी इसका और असर दिखेगा। कल गुरुवार को साइक्लोन मिचौंग का असर राज्य के कई हिस्सों में ज्यादा नजर आयेगा।

[irp cats=”24”]

मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। सात दिसंबर तक इसी तरह का मौसम रहेगा। मौसम का मिजाज 4 दिसंबर से बदलना शुरू हुआ है और अभी 8 दिसंबर तक मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव नहीं आयेगा। आठ दिसंबर के बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य होगा लेकिन तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड बढ़ेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय