Saturday, April 27, 2024

प्रजापति समाज पर लाठीचार्ज का राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने किया विरोध, की CBI जांच की मांग

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में प्रजापति समाज ने सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में करीब दस सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारकर बीजेपी को चुनौती देगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रविवार को प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति रूडकी रोड स्थित ग्रीन एप्पल होटल में मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा की योगी एवं मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होनें कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार अब तानाशाह हो चली हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रजापति समाज की वोट के आधार पर भाजपा ने सत्ता हासिल की अब वही प्रजापति समाज दुश्मन हो गया हैं, क्योंकि प्रजापति समाज ने राजनीतिक हिस्सेदारी मांगने का प्रयास किया हैं, जो भाजपा को गवारा नही हुआ।

दारा सिंह प्रजापति का कहना है कि राजनैतिक पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मांगपत्र जन्तर मन्तर पर गंगाजल सहित जो हरिद्वार से लेकर प्रजापति समाज के हजारों समाजसेवी राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वाधान में चले थे, किन्तु भाजपा सरकार के इशारे पर निहत्थे प्रजापति समाज पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कराकर अपनी कायरता दिखाई हैं, जिसका जवाब आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में दिया जायेगा।

दारा सिंह ने बताया कि संवैधानिक तरीके से अपने अधिकार की माग करने के लिए जा रहे थे जो सभी का अधिकार होता हैं। सरकार को जनता अपनी समस्याओं के समाधान कराने के लिए ही सत्ता देती हैं, मगर उसी सत्ता का दुरूपयोग कर जनता का उत्पीडन किया जा रहा हैं। पहले मेरठ में 3 घंटे संकल्प यात्रा को रोका गया। गाजियाबाद में तो सरकार ने हद ही पार कर दी यात्रा को बधक बनाया गया। बताया कि एक किलोमीटर पहले ही किसी केंद्रीय जनप्रतिनिधि को बुलाकर हमारा ज्ञापन दिलाने की कृपया करे पुलिस के कानों में जू तक नहीं चली और पुलिस ने अपने प्री प्लान को कामयाब करते हुए लगभग 500  पुलिस कर्मियों के साथ अपने तय समय अनुसार 3 बजे प्रजापति समाज के लोगों पर एकदम से सीटी बजते ही लाठी चार्ज शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने बरबर्ता पूर्वक गाडिय़ों के शीशे तोड़े गये और सैकडो व्यक्तियो व महिलाओं को लाठियों से पीट पीटकर घायल कर दिया।

प्रदेश सरकार की करतूतों का बखान करते हुए रारा सिंह प्रजापति ने बताया कि 15-20 को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया जहा उनके मुचलके पाबंद किये गये और उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन और धारा 147, 148, 353 188 में थाना लिंक रोड साहिबाबाद में 1 मार्च 2024 को मुकदमे दर्ज किये गये। प्रजापति समाज इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार का विरोध तो करेगा ही करेगा, अगर हमें न्याय नहीं मिलता तो आत्मदाह का भी प्रयास करेगा। राष्ट्रीय प्रजापति समाज सभी लोक सभाओं में अपने प्रत्याशी उतारेगा, जिसमें सभी जाति और धर्म के समाज सेवियों को चुनाव लड़ाया जायेगा। गरीब समाज के विकास में बाधा है उनके उत्थान की बाधा है उनको राजनैतिक हिस्सेदारी नहीं देती इस बार अपना प्रत्याशी स्वयं उतारेगी और सभी जाति एवं धर्म को साथ लेकर चुनाव लडने का दावा किया हैं।

जिलाध्यक्ष मनीष प्रजापति प्रमोद प्रजापति राजाराम प्रजापति, राहुल प्रजापति, अनुज प्रजापति, राकेश प्रजापति, भरतवीर प्रजापति बाबूराम प्रजापति, नीटू प्रजापति, संजीव प्रजापति, राजीव प्रजापति, कपिल प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, विनोद, भगत, अनिल प्रजापति, वीरेन्द्र प्रजापति, निखिल प्रजापति, महिपाल प्रजापति एवं सैकड़ों प्रजापति समाज से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय