Monday, February 24, 2025

सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी का असर बढ़ा

सहारनपुर। सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया है, जिसके चलते गर्मी का असर बढ़ा है। मौसम विभाग ने जनपद में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अगले तीन दिन में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। जनपद के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार रात बेहद हल्की बूंदाबांदी हुई। रात में हल्के बादलों के साथ तेज हवा चल रही थी। शनिवार सुबह हल्के बादल लेकर आई, लेकिन करीब दस बजे तक बादल छट गए। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे आसमान बादलों से घिर गया।

 

 

बादलों की आवाजाही के बावजूद तापमान पर इसका कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान दो दिन पहले शुक्रवार को 24 था, जो शनिवार को भी 24 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान जो शुक्रवार को 36 था, वह शनिवार को बढ़कर 36.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को भी कडी धूप रही। जिससे जबरदस्त गर्मी का प्रकोप बना रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय