Monday, April 28, 2025

मंत्री डा. संजीव बालियान की पत्नी ने छोड़ी नौकरी, राजनीतिक कारणों से छोड़ने की चर्चा

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान को वीआरएस मिल गया है। हरियाणा प्रांत के करनाल में वेटरनरी डॉक्टर के पद से सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

ज्ञातव्य है कि डॉ. संजीव बालियान की धर्मपत्नी डॉक्टर सुनीता बालियान हरियाणा पशुपालन विभाग में बतौर चिकित्सक के रूप में काम कर रही थीं। उन्होंने पिछले दिनों वीआरएस के लिए आवेदन किया था। सरकार ने उनका आवेदन स्वीकार कर लिया। इसके बाद करनाल में एक भव्य समारोह में उन्हें विदाई दी गई।

इस मौके पर मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी मौजूद रहे। डॉ. सुनीता बालियान के वीआरएस लेने के पीछे राजनीतिक कारण माना जा रहा है। संभावना है कि किसी विशेष परिस्थिति में उनको लोकसभा 2०24 में चुनावी मैदान में उतरना पड़ सकता है। इसी को लेकर पहले से ही यह तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय