Sunday, May 12, 2024

मंत्री कपिल देव ने कहा- 2014 के बाद से देश में ऐतिहासिक बदलाव आया, मोदी के नेतृत्व में ही संभव, पप्पू होता तो विदेश भाग जाता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि साल 2014 के बाद से देश और प्रदेश की स्थिति में ऐतिहासिक बदलाव आया है और पीएम मोदी द्वारा देशहित में लिये गये क्रांतिकारी निर्णयों के कारण दुनिया भर में भारत का गौरव बढ़ा तथा आतंकियों को और अपराधियों को अपना सामान समेटना पड़ा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इशारों ही इशारों में तंज कसते हुए कहा कि कोरोना जैसे महासंकट के दौरान पीएम मोदी ने जिस सूझबूझ से देश को संभाला और अपने वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करते हुए वैक्सीन बनाकर दुनिया का नेतृत्व किया, ऐसे संकट में यदि कोई पप्पू होता तो देश को छोड़कर भाग जाता।

उन्होंने कहा कि आज योजना के रुपये शत प्रतिशत खर्च हो रहे है, तो अयोध्या में राम मंदिर बनाकर आस्था का सम्मान और कश्मीर से धारा 370 हटाकर भारत की शक्ति दुनिया को दिखाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।

भोपा रोड स्थित एक होटल में बुधवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए यूपी के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश में नौ साल के भीतर क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। देश की जनता में सुरक्षा और सेवा के प्रति एक विश्वास कायम हुआ है। 2014 से पहले देश और प्रदेश की स्थिति भयावह थी, सीमाओं पर रोजमर्रा कई कई जवान पाकिस्तान पोषिता आतंकवादी घटनाओं की बलि चढ़कर शहीद हो रहे थे। जब जवानों की लाशें आती थीं तो रोने के अलावा कोई चारा नहीं बचता था।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर अपनी पीड़ा रखते और असहाय होकर आंसू पौंछते हुए वापस आते। पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी ने आतंकवाद से निपटने के लिए 56 इंच का सीना दिखाया और सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तानी क्षेत्र में बने आतंकवादियों के अड्डों को नेस्तानाबूद कर दिया। इसमें हमारी सेना के जवानों ने बड़ा जौहर दिखाया है। तब दुनिया ने जाना कि अब भारत पहले वाला कमजोर भारत नहीं रहा है।

डिजीटल इंडिया को लाकर भ्रष्टाचार को समाप्त किया गया। सीधा पैसा अब लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। पहले एक प्रधानमंत्री कहा करते थे कि योजनाओं का एक रुपये लाभार्थी तक जाते जाते 15 पैसे रह जाता है। राम जन्म भूमि को मुक्त कराने का काम हमारी सरकार में हुआ और देश ही नहीं अपितु विदेशों में रहने वाले करोड़ों भारतीयों की आस्था का सम्मान हुआ। आज हमारे सामने ही राम मंदिर बन रहा है।

कश्मीर को अलग करने वालों की चुनौती स्वीकार कर धारा 370 हटाई और आज देश विदेश के लोग एक शांत और सुरक्षित कश्मीर देख रहे हैं, वहां घूम रहे हैं। गरीबों के कल्याण और किसानों की समृद्धि  के लिए बड़ा काम देश में किया गया है। व्यवस्थाओं को परिवर्तित करते हुए लोगों के जीवन के स्तर को सुधारा गया है। इसमें उज्जवला योजना, खाद्यान्न योजना और आवास योजना शामिल हैं। लोगों को अपने पक्के आवास मिल रहे हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद में लोगों को 60 हजार पक्के मकान देने का काम हुआ है। 343 गांवों में हर घर नल योजना चल रही है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा की सरकारों में हर वर्ग और समुदाय के लिए काम किया गया है। मुस्लिमों की तरक्की के लिए पीएम मोदी ने एक हाथ में कुरआन और दूसरे हाथ में कम्प्यूटर का सपना संजोकर उनको प्रोफेशनल शिक्षा के लिए आगे बढ़ाया है। इससे समाज समर्द्ध  होगा।

कोरोना काल में महासंकट आया तो पीएम मोदी ने हर चुनौती को स्वीकार किया। मेडिकल सेक्टर में एक क्रांति आई। कोरोना वैक्सीन बनवाकर देश के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की और दुनिया में भी वैक्सीन देने का काम कर एक विश्व गुरू की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज दुनिया मोदी के नेतृत्व की ओर देख रही है। ऐसे में जनता भी 2024 में एक बार फिर से मोदी को देश की बागडोर सौंपने का काम करेगी। इस दौरान विजय सैनी, रोहित तायल, विशाल गर्ग, डॉ. देशबंधु तोमर मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय