Sunday, September 29, 2024

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल,,बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी थी गोली

मेरठ। पुलिस मुठभेड़ थाना लोहियानगर क्षेत्र में हुई। जहां पर लूट के बाद बैंक कर्मचारियों को गोली मारने का मामले में बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों ने गन पांइंट पर लेकर बैंककर्मी से कैश पर अंगूठी लूटी थी। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंककर्मी को गोली मार दी थी। घायल कर्मी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 10.30 बजे जय प्रकाश मिश्र पुत्र सुरेन्द्र मिश्र निवासी डुंगरावली के पास आरएएफ रोड परतापुर मेरठ, जो कॉपरेटिव बैंक किठौर में कार्य करते हैं। बैंक से वापस आ रहे थे। इस दौरान चिन्दौडी पुलिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने जयप्रकाश को रोककर उनसे सोने की अंगूठी तथा करीब 10,300 रूपए लूट लिए थे। जयप्रकाश द्वारा विरोध किये जाने पर बदमाशों ने जयप्रकाश के ऊपर गोली चला दी। जिससे जयप्रकाश घायल हो गए। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर जयप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात्रि 23.30 बजे, पीडित की पत्नी चन्दा मिश्र की तहरीर पर थाना लोहियानगर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

 

 

लूट की सूचना प्रसारित होने के उपरान्त थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रात्रि में जागृति विहार गोल चक्कर के पास से उपरोक्त घटना में शामिल दो अभियुक्तगणों समीर पुत्र नियाज निवासी नूरनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ और अमन पुत्र अकरम निवासी 60 फुटा फतेहउल्लापुर थाना लोहियानगर मेरठ को पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। जबकि एक अभियुक्त शाकिब पुत्र शेर खान निवासी मदीना कालोनी के पास नूरनगर की पुलिया थाना लिसाडी गेट मेरठ रात्रि वक्त होने के कारण मौके से भाग निकला।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय