Saturday, May 11, 2024

नोएडा में बदमाशों ने पुलिस टीम पर चलाई गोली, बदमाश हुआ घायल 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार की रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने मौके से भागे उसके साथी को पीछा करके पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल व विभिन्न जगहों से लूटे हुए तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।
 अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस चार मूर्ति चौराहे पर शुक्रवार की रात को चेकिंग कर रही थी ,तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाते हुए भागने लगे।
 उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।
अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अमन पुत्र नाथू लाल उम्र 28 वर्ष निवासी जनपद बदायूं के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी मौके से भाग गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके से भागे बदमाश पवन गुप्ता को पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल तथा विभिन्न जगहों से लूटे हुए तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। गिरफ्तार बदमाश अमन के ऊपर पूर्व में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय