Friday, April 25, 2025

शामली में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

 

शामली। जनपद में एक होटल मालिक की मॉर्निंग वॉक पर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने उनको आवाज देकर बुलाया जैसे ही वह पीछे मुड़े तो उनकी आंखे, चेहरे और पीठ पर गोली मारी। मृतक युवक के पांच गोली लगी है। मौके पर ही उनकी मौत हो गई. रविवार की सुबह करीब 5:30 हुई हत्या से वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

[irp cats=”24”]

 

बता दें कि कारोबारी का नाम शिव कुमार उर्फ़ गुड्डन कंबोज था। शहर के बड़े कारोबारों में उनकी गिनती होती थी। शहर के अलावा दिल्ली हरियाणा और देहरादून में भी उनका प्रॉपर्टी का बिजनेस था। रविवार को प्रॉपर्टी डीलर सुबह 5:30 मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। घर से 2 मीटर दूरी पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर पहुंचे थे। गुड्डन कार्बज रोज की भांति घूमने के लिए घूमने के लिए जाते थे। रविवार को वहां पहुंचते ही थोड़ी देर बाद उनकी हत्या कर दी गई। लोगों का दावा है कि बदमाशों की पहले ही शिवकुमार से गाली गलौज हुई थी। हालांकि पुलिस की सिंगल पर भी जांच कर रही है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मोके पर जांच की है। फौजी कुत्ते बदमाशों के भागने की दिशा में थोड़ी दूर तक गए।फिर भटक गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमला करो की तलाश में चार टीम बनाई..

अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हमलावरों की तलाश में चार टीम बनाई गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि उन पर पहले भी कई बार हमले हुआ है। कई मुकदमे दर्ज हैं। 2002 से 2015 तक थाने की हिस्ट्री में भी उनका नाम दर्ज है।

होटल, मैरिज होम 100-150 करोड़ के कारोबार थे

शिव कुमार का सदर कोतवाली क्षेत्र के कारण रोड स्थित लावण्या नाम से होटल है। वह एक मैरिज होम भी चलाते थे। आसपास कहीं राज्यों में भी उनका प्रॉपर्टी का कारोबार था। 100 – 150 करोड़ के कारोबारी थे। उनके तीन बेटे हैं।

3 एंगल पर पुलिस कर रही है जांच.

1. बिजनेस की रंजिश. शिवकुमार प्रॉपर्टी का बिजनेस करते थे। ऐसे में पुलिस एक सिंगल पर जांच कर रही है। हो सकता है प्रॉपर्टी के लेनदेन में या किसी विवाद में उनकी हत्या की गई।

2. पुरानी रंजिश में मर्डर.. शिवकुमार की क्रिमिनल हिस्ट्री रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है. कोई पुराने विवाद में उनकी हत्या तो नहीं की गई है।

3. पारिवारिक विवाद. हालांकि अब तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है… फिर भी पुलिस की टीम परिवार से भी बातचीत करके इस एंगल को भी तलाश रही है।

हालांकि घटनास्थल पर उनका मोबाइल भी बरामद हुआ है। भाई पुलिस आसपास के सीसीटीवी की जांच कर रही है। हमलावर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सभी अंगों पर जांच पड़ताल कर रही है।

वही इस मामले में मृतक की पत्नी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय